फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष दोनों पक्ष से 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम(मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझाखुर्द गांव में शनिवार की शाम पांच बजे के करीब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष से जमकर लाठी-डंडे चले । साथ ही दोनों तरफ से 11 लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

कांझा खुर्द गांव निवासी रामकिसुन और जयकिसुन दोनों आपस में भाई है। बंटवारें के बाद से दोनों परिवारों के संबंधों में दरार पड़ गई। इस दौरान दोनों पक्ष जमीन को लेकर आपस में विवाद किए। मामला कोर्ट में चला गया। शनिवार को कोर्ट से पैमाईश के लिए कमीशन आया था। शाम को पांच बजे केे करीब कमीशन में आए लोग पैमाईश कर रहें थे। इस दौरान दोनों पट्टीदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा से प्रहार करना शुरु किए। इस दौरान दोनों तरफ से 11 लोग घायल हुए। इसमें रामकिशुन की तरफ से महेश, श्यामलाल, संतलाल, गामा, हरेंद्र, पंकज तथा दूसरे तरफ जयकिसुन के साथ रामप्रवेश, स्वामीनाथ, देवचंद को चोटे आई। मौके पर आधा घंटा लेट पहुची सौ नम्बर डायल ने सभी घायलो को थाने लाई । दोनो पक्षो के तहरीर पर पुलिस ने घायलो को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल ले गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें