चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अमीरहा गांव के पास स्थित सखिनि कुटी के बगीचे में पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई में 7 बाइक, ताश की गड्डी और हजारों रुपये बरामद कर तीन जुआरियों को गिरफतार कर लिया। दबिश के दौरान कई जुआरी भाग निकले।
मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम अमीरहा गांव के पास स्थित सखिनि कुटी पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे जुआरी भागने लगे। पुलिस ने तीन को दबोच लिया। इनकी शिनाख्त गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर निवासी शुभम पुत्र अशोक, दुल्लहपुर थाना के सराय धनेश गांव निवासी अमीर चौहान पुत्र श्रीकिसुन तथा दुल्लहपुर थाना के कटौली गांव निवासी अरमान पुत्र बेचन के रूप में हुई। तलाशी में 24 हजार रूपया तथा सात बाइक बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।