फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन कोपाकोहना के ग्राम प्रधान पुत्र पर धोखे से किये गये प्राणघातक हमले के आरोपी घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। नामजद आरोपियों की ओर से उल्टे सुलह समझौते का दवाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपाकोहना के ग्राम प्रधान बुद्विराम राजभर का बड़ा लड़का 20 वर्षीय सोनू राजभर 21 मार्च होली के दिन लगभग 3 बजे के करीब कोपागंज बाजार जा रहा था कि अचानक थाने से 700 मीटर दक्षिण एक बगीचे में हमलावरों ने उस पर प्राण घातक हमला कर दिया। घायल का इलाज आजमगढ़ में एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने कसवे के ही आशुतोष जायसवाल, मनोज चौहान, राहुल गुप्ता , गोवर्धन शर्मा के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं ने नामजद मुकदमा पंजीकृत किया।इस बारे में पांच दिन बीतने के बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। परिजनों का आरोप है कि उल्टे हमलावरों की ओर से सुलह समझौते का दवाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें