फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाते समय फोटो खींचने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर(मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नगरीपार गांव में स्थित जय गुरुदेव के मठ के कब्रिस्तान में शुक्रवार दोपहर चार बजे शव दफनाते समय एक व्यक्ति द्वारा फोटो लिए जाने को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो मारपीट तक जा पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हां गांव निवासी लीलावती (75) जय गरुदेव मठ सरसेना की संवासिनी थीं। वह काफी समय से अस्वस्थ थीं। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। पति के निधन के बाद वह अपने मायके कुसुम्हा में रहती थीं। मायके वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के नगरीपार गांव स्थित जय गुरुदेव मठ के कब्रिस्तान में लाये। शव दफनाने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि मृतका की ससुराल दोहरीघाट थाने के उमरी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और मोबाइल से शव की फोटो खींचने लगे। मायके वालों ने मना किया तो बात मारपीट तक जा पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, सीओ राजकुमार ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें