मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर गांव निवासी अलाउद्दीन के मकान की कटरैन की छत पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिया। इस घटना में ग्रामीणों ने एक युवक को आरोपी मानकर पकड़ा, साथ ही उसकी जमकर पिटाई की। इसबीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में लेकर थाने लौट गई।
बताते चले मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर गांव निवासी अलाउद्दीन के घर के कटरैन पर बीते कई दिनों से गांव के कुछ शरारती युवक ईंट पत्थर फेंक रहे थे । ईट फेंकने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे। इस दौरान अलाउद्दीन ईट फेंकने वालों को गालियां देता था, हालांकि युवकों की इस शरारत से अलाद्दीन का कटरैन क्षतिग्रस्त हो गया था। नित्य की भांति बुधवार की रात अराजकतत्वों में अलाउद्दीन के घर पर पत्थर फेंककर फरार हो गए। इस दौरान उधर से गुजर रहें, गांव निवासी निसार अहमद को भीड़ ने आरोपी समझकर पकड़ लिया। साथ ही उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाबत गृह स्वामी अलाउद्दीन ने पुलिस को सूचना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस घायल के साथ उसे हिरासत में लेकर थाने आई ।