हलधरपुर थाने की पुलिस शनिवार की रात को वाहन चेकिंग के दौरान रेलवे क्रासिंग थलईपुर के पास से मवेशियों से लदी एक मिनी ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक से एक तस्कर पकड़ा गया। साथ ही वाहन से तीन गाय बरामद हुई।
हलधरपुर थाने की पुलिस रविवार की रात को थलईपुर रेलवे क्रासिंग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही मिनी ट्रक को पुलिस ने रोका। इस दौरान पुलिस को देख ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए। इस पर पुलिस को शक हुआ चेकिंग करने पर पता चला कि वाहन में क्रूरता पूर्ण तरीके से गायों को लादा गया है। इस दौरान वाहन में मौजूद चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही उसका 3/5ए/8 गोवध निवारण एक्ट में चालान किया। गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह पुत्र शंभूनाथ सिंह बलिया जिले के गडवारा थाने के त्रिकालपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने मिनी ट्रक को भी सीज कर दिया। सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। उनकी भी गिरफ्तारी पुलिस करेगी।