फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर जगदेव निवासी रामबदन यादव पुत्र छत्रधारी ने रविवार को टेंट की दुकान में आगजनी के आरोप में गांव के ही तीन के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आगजनी में लाखों के सामान भी नष्ट हो गए थे।
विज्ञापन

रसूलपुर जगदेव निवासी रामबदन यादव की रघौली बाजार में महेश चौहान के मकान में टेंट हाउस की दुकान है। घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि पट्टीदार रवींद्र यादव पुत्र झागूर यादव, सुरेंद्र यादव पुत्र रामअवध यादव एवं दया शंकर यादव पुत्र दयाशंकर यादव से पोखरी नापने को लेकर रंजिश चल रही है और आए दिन धमकी देते थे। शनिवार की शाम साढ़े सात बजे रामबदन यादव टेंट की दुकान को बंद करके अपने भाई संतोष यादव के साथ रामचंद्र यादव की दुकान पर बैठ कर बात कर रहे थे। उन्होंने देखा कि आरोपी रविंद्र यादव, सुरेंद्र यादव एवं दयाशंकर यादव दुकान की तरफ जा रहे थे। दोनों ने सोचा कि किसी काम से जा रहे होंगे। इसके बाद आठ बजे दुकान से धुआं निकलने लगा। उन लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग से डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें