फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में पसरा रहा मातमी सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव में शुक्रवार को दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। फायरिंग में मारे गए संदीप यादव के घर पर लोगों के सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मृृतक के पिता लल्लन यादव भी जयपुर से घर आ गए थे। जवान बेटे के मारे जाने से बेहट टूट गए है। बस्ती के अधिकांश घरों में शनिवार को चूल्हे नहीं जले। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिवार वालों को सौंप दिया था। मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में काफी लोगों ने भाग लिया। मृतक की बहन सरिता यादव की शादी 13 मार्च 2019 को तय है। पड़ोस और रिश्तेदारी की महिलाएं उसे संभाल रही थीं। उधर घटना में घायल संदीप की मां बालमती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यहीं पर दूसरे पक्ष के कुछ घायलों का इलाज चल रहा है। यहां पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इनमें कुछ हत्यारोपी भी हैं जिन्हें पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें