फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधनपुर में शुक्रवार की रात में एक मकान के छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे घर में घुसे चोरों ने सोने चांदी के जेवरात, कीमती कपड़ों सहित दो लाख के सामान चुरा लिए। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह सोकर उठने के बाद परिवार की महिला को हुई। घर का दरवाजा खुला और सारे सामान तितर- बितर देख कर महिला शोर मचाकर घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने चोरी की सूचना ग्राम प्रधान और 100 डायल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की तफ्तीश में जुट गई। वहीं शनिवार की सुबह घर से दक्षिण तरफ निबिहा पोखरे के पास पुल के नीचे टूटे हुए बक्से को ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के बंधनपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को अखिलेश यादव पुत्र रूदल यादव का परिवार नित्य प्रति की भांति शुक्रवार की रात को घर का दरवाजा बंद करके सो गये। रात में चोरों ने घर में छत के ऊपर से सीढ़ी से प्रवेश करके घर के अंदर रखा एक बाक्स को उठा ले गये। बक्से में दो सोने की जंजीरें, एक मंगल सूत्र, दो अंगूठी एक जोड़ी झुमका और चांदी के दो जोड़ी पायल और कीमती कपड़ों सहित लगभग दो लाख के सामान रखे थे, जिन्हें चोर चुरा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार को सुबह उस समय हुई जब परिवार की महिला ने घर का दरवाजा खुला हुआ देखा। उसमें रखे सभी सामान अस्त व्यस्त थे व एक बाक्स में ताला बंद करके सभी सामान रखा था वह गायब था। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अच्छेलाल यादव व डायल 100 डायल को दिया। सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गयी। इसी बीच शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने गांव के दक्षिण तरफ निबिहा पोखरे के पास पुल के नीचे एक टूटा हुआ बाक्स मिलने की सूचना परिजनों को दिया। पुलिस परिजनों के साथ वहां पहुंची तो बक्सा गृहस्वामी का ही निकला। पुलिस ने टूटा बक्सा कब्जे मे लेकर थाने लौट गई। पीड़ित द्वारा चोरी की तहरीर मधुबन थाने में दी गई है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें