फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मनबढ़ों ने कपड़ा व्यापारी को पीटकर मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार गांव के पास शुक्रवार की रात को दुर्घटना के बाद मनबढ़ों ने कपड़ा कारोबारी को बुरी तरह पीटा। साथ ही उसके पास मौजूद मोबाइल आदि छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराई।
विज्ञापन

मधुबन बाजार के लकी गुप्ता गली निवासी जैकी गुप्ता पुत्र पुरुषोत्तम शुक्रवार की रात को किसी काम से मऊ गया था। वहां से शाम को वापस लौटने के दौरान चचाईपार गांव के पास उसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना के बाद कपड़ा कारोबारी जैकी को गंभीर चोटें आई। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार युवक ने जैकी पर हमला कर दिया। साथ ही मनबढ़ ने उसकी पिटाई करने के साथ उसकी मोबाइल छीनकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। लेकिन आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें