मड़िहान। छोटा मिर्जापुर निवासी नन्हका सिंह पुत्र लालधारी सिंह शनिवार की सुबह मड़िहान थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव के पास पटेहरा चौकी इंचार्ज रामदरस राम की टीम ने सवा किलो गांजा के साथ दबोच लिया गया। जामा तलाशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि इन दिनों स्नेचरों ने बेलहरा मेला मेें उत्पात मचा रखा है। शुक्रवार रात बेलहरा मेले में स्नैचिंग करते आरोपी को पकड़कर पब्लिक ने जमकर पिटाई की थी। छोड़ने के बाद रात में नेवढ़िया गांव चला गया। गश्त पर लगी पुलिस शनिवार की सुबह आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गयी तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ।
चैन स्नेचर के पास मिला सवा किलो गांजा