मऊ। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 93 लीटर कच्ची शराब के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने मर्यादपुर निवासी दिनेश पटवां पुत्र मोतीलाल को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा, जबकि दोहरीघाट थाने की पुलिस ने मल्लाहटोला निवासी विजय साहनी पुत्र बालकिशुन को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। घोसी कोतवाली पुलिस ने लधुवाई निवासी रामानन्द पुत्र विशुनराम को 18 लीटर अवैध कच्ची शराब, सरायलखंसी थाने की पुलिस ने झारखंड निवासी भादा पुत्र सुकरा को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब, दक्षिणटोला थाने की पुलिस ने घोड़ा दलाल की बारी निवासी लक्ष्मण पुत्र सीताराम को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने चकबदरुद्दीन निवासी राकेश पुत्र सुबाष राम निवासी चक बदरूद्दीनपुर, रसूलपुर निवासी अखिलेश पुत्र चन्द्रजीत को 30 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, हलधरपुर थाने की पुलिस ने मऊकु्बेर गांव निवासी वीरन चौहान पुत्र छोटकन चौहान और बलिया के भीमपुरा थाने के बराईच गांव निवासी बीरबल चौहान पुत्र स्व. मोहन को 20 लीटर शराब के गिरफ्तार कर लिया। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने सहादतपुरा निवासी मनोज सोनकर पुत्र स्व. शंकर सोनकर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।