फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू के शो में मनबढ़ युवकों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। कोपागंज थाना अंतर्गत अदरी नगर पंचायत के अशफाक चट्टी रजानगर में शुक्रवार की देर रात जादू के शो के दौरान कुछ मनबढ़ युवक बिना टिकट के शो देखने पंडाल में घुसने लगे। गेट पर खड़े कर्मचारी ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की। इससे एक युवक घायल हो गया। जादूगर की ओर से चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्परता बरतते हुए रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रजानगर में शुक्रवार की रात 9:30 बजे जादू का शो चल रहा था कि वहां रजानगर निवासी दो तीन युवक आए और बिना टिकट लिए शो देखने के लिए पंडाल में घुसने लगे। गेट पर खडे़ कर्मचारी ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने उनके साथ गलीगलौज करते हुए मारपीट की और पंडाल के अंदर घुस गए और टिकट काट रहे अंकित पुत्र श्यामसुंदर निवासी रजानगर को मारने पीटने लगे। इसकी जानकारी होते ही बगल में पान की दुकान पर रहे अंकित के पिता श्यामसुंदर बीच बचाव करने की कोशिश करने लगा लेकिन मनबढ़ युवक अंकित को छोड़कर उसके पिता श्यामसुंदर की पान की दुकान पर पथराव करने लगे। इस हंगामे में अबू होजेफा (18) घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर कोपागंज एसओ पुलिस बल के साथ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने से पहले ही उत्पात करने वाले मौके से भाग गए। आरोप है कि उत्पातियों ने काउंटर से 10 हजार रुपए लूट लिया। हंगामा के कारण शो देख रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। जादूगर संतोष शर्मा, शो के निदेशक श्रवण राजभर ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने श्यामसुंदर, अंकित, श्रवण को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को थाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था। इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें