फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खातों से धन गबन मामले में खाताधारकों ने दी लिखित तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी एवं इलाहाबाद बैंक के दर्जनों खाता धारकों ने शनिवार को घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी। इसमें खाता धारकों ने आरोप लगाया कि अक्तूबर 2018 में हम सभी खाता धारकों क ी बगैर जानकारी के खातों से लाखों रुपये निकाल लिया गया है। बैंक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जल्द निकाला गया धन मिल जाएगा।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी एवं इलाहाबाद बैंक कल्यानपुर के खाता धारकों का 17 अक्तूबर 2018 को लाखों रुपये बगैर किसी जानकारी के ही गोरखपुर स्थित एक प्राइवेट बैक के मिनी शाखा से निकाल लिया गया था। निकले गए धनराशि में सुमित्रा देवी का पांच लाख 96 हजार रुपये, सावित्री देवी का 40 हजार, दीपचंद का 22 हजार 500 रुपये, शीला देवी का आठ हजार रुपये, पुष्पा देवी का नौ हजार 500 रुपये, चंद्रकेतु का 50 हजार रुपये, ज्ञांती देवी का आठ हजार रुपये, कुंवरी का 15 हजार रुपये, विनोद कुमार मौर्या का चार हजार 500 रुपये, गीता का 16 हजार 500 रुपये, दिनेश का 30 हजार रुपये, विद्यावती देवी का 14 हजार 500 रुपये, दुइजी का 32 हजार रुपये निकाल लिया गया है। जिसको लेकर खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक को कई बार शिकायती पत्र सौंपा, परंतु कोई कार्यवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने घोसी कोतवाली पुलिस की शरण ली। जिस पर घोसी कोतवाली पुलिस ने कल्यानपुर निवासी एवं दर्जनों खाताधारकों से तहरीर प्राप्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो तहरीर मिली है, इस संबंध में पहले शाखा प्रबंधक से वार्ता की जाएगी। जांच के बाद आरोपी के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बताते चले खातों से रुपया गायब होने के बाबत इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों ने गोरखपुर जिले के एक प्राइवेट बैंक मिनी शाखा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें