फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा ग्राम पंचायत के बाजपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर 30 नवंबर 2018 को सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि तीन महिलाओं के साथ आठ अन्य घायल हो गए थे। इसमें तीन महिलाओं के साथ नौ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेकिन छह दिन बाद भी पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

बाजपुर गांव निवासी लल्लन यादव और उनके पट्टीदार रामसेवक के विरुद्ध खेती की जमीन को लेकर विवाद रहा है। इस भूमि से संबंधित मुकदमा, बलिया में एसओसी चकबंदी के न्यायालय में लंबित है। राम सेवक के परिवार के लोग विवादित भूमि को जोतवाने लगे। इसका विरोध संदीप यादव पुत्र लल्लन ने किया। इस दौरान मारपीट और फायरिंग में संदीप यादव की गोली लगने से मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए थे। इस मामले में राम सेवक और रामेश्वर पुत्र गण राम अधार, अजीत पुत्र रामेश्वर, गोविंद पुत्र केदार, धनंजय पुत्र रामसेवक, केदार, इंद्रासनी, गीता पत्नी केदार तथा अंजू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में केदार, रामेश्वर, धनंजय और अंजू को ही पुलिस गिरफ्तार कर सकी है। बाकी पांच आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि जल्दी ही बाकी बचे आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें