फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात झोपड़ियों में लगी आग से लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह/दुबारी। दो थाना क्षेत्रों में शार्ट सर्किट और पटाखे से से सात मड़यों में आग लग गई। जिससे नकदी समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पिपपरीडीह संवाददाता के अनुसार सरायलंखसी थाना क्षेत्र के पिजड़ा गांव के नियामतपुर सहजादपुर रसना गांव में बुधवार की रात चार रिहायशी मड़ई में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पिजड़ा ग्राम सभा के नियामतपुर सहजादपुर रसना गांव निवासी महेंद्र चौहान पुत्र बालरूप चौहान अपने भाई कमल चौहान के परिवार के साथ अलग अलग मड़ई बनाकर रहते हैं। दीपावली की देर शाम करीब साढ़े सात बजे गांव में लोग पूजन कर रहे थे, उसी दौरान मड़ई के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। उसने चारों मड़ई को चपेट में ले लिया। फायर बिग्रेड को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। उधर आगलगी की घटना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित महेंद्र चौहान ने बताया कि घटना मेें 45 हजार नकदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दुबारी संवाददाता के अनुसार मधुबन कोतवाली क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी में बुधवार की रात बच्चों द्वारा जलाए गए पटाखे से तीन दो रिहायशी मड़ई सहित तीन मड़ई में आग लग गई। इससे 50 हजार का सामान जलकर राख हो गया। परसिया जयराम गिरी निवासी देवनंदन यादव पुत्र बलिराज यादव के घर के सामने बुधवार की रात करीब आठ बजे कुछ बच्चे पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान एक पटाखे की चिंगारी से रिहायशी मड़ई में आग लग गई। देवनंदन की दोनों मड़ई के साथ उसके पड़ोसी राम समुझ पुत्र पृथ्वी की मड़ई भी जलकर राख हो गई। देवनंदन ने बताया कि घटना से 50 हजार रुपये की क्षति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें