फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कई अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर दोहरीघाट थाने की पुलिस ने दुर्गम देवारा क्षेत्र में सोमवार को अवैध रूप से चल रही कई कचिया शराब भट्ठियों पर छापेमारी की। पुलिस को इन स्थानों पर भारी मात्रा में लहन और तैयार की गई अवैध शराब मिली। साथ ही पुलिस ने दो को पकड़ लिया। पुलिस ने शराब भट्ठियों और उपकरणों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घाघरा नदी के बीच बने टापू पर सोमवार को कई संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे। इन स्थानों पर 230 लीटर अवैध शराब मिली। इसके अलावा तीन ड्रमों में भरी 760 लीटर लहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने रसूलपुर मोर्चा निवासी राम समुझ यादव पुत्र नाथ एवं संजय यादव पुत्र नारायण यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत सीओ नंदलाल का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें