फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूराचार के दोषी निशान सिंह की संपति नीलाम करने की प्रक्रिया लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के दोषी निशान सिंह की संपत्ति नीलाम करने की प्रक्रिया लटकी
विज्ञापन

तारीख तय होने के बावजूद अचानक छुट्टी पर चले गए तहसीलदार
हाईकोर्ट के आदेश पर पीड़ित परिवार को दिलवाया जाना है 90 लाख मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। 2012 के बहुचर्चित नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुराचार मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पीड़ित परिवार को केस के मुख्य दोषी निशान सिंह और उसके परिवार से 90 लाख का मुआवजा दिलवाने के आदेश जारी किए हुए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर ही जिला प्रशासन ने सोमवार को दोषी निशान सिंह और उसकी माता नवजोत कौर की संपत्ति को नीलाम करना था लेकिन तहसीलदार के छुट्टी पर चले जाने की वजह से नीलामी प्रक्रिया को टाल दिया गया। नीलामी के लिए अब नई तारीख का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। दोषी निशान सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। हालांकि उसकी याचिका पर अभी सुनवाई शुरू नहीं हो पाई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिला प्रशासन जानबूझकर दोषियों की संपत्ति की नीलामी को टालने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छात्रा अपहरण कांड में जिला व सेशन जज की अदालत ने साल 2013 में मामले के मुख्य दोषी निशान सिंह को उम्रकैद और उसकी माता नवजोत कौर समेत अन्य दोषियों को 7-7 साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ दोषियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। उनकी इस अपील को हाईकोर्ट ने 31 अगस्त 2018 को खारिज कर दिया था। साथ ही उन्हें पीड़ित परिवार को 90 लाख रुपये बतौर मुआवजा अदा करने के आदेश दिए थे। अपने आदेश में हाईकोर्ट ने फरीदकोट कलेक्टर से मुआवजा राशि की वसूली के लिए दोषी निशान सिंह और उसकी माता नवजोत कौर की संपत्ति अटैच करके नीलाम करने की हिदायत दी थी। मुआवजा राशि में से 50 लाख रुपये की राशि पीड़ित छात्रा और 20-20 लाख की राशि उसके माता पिता को दिए जाने हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 13 अक्तूबर को जिला राजस्व विभाग ने दोषी निशान सिंह और उसकी मां की जायदाद में से 36 कनाल खेतीयोग्य और 16 कनाल आवासीय जमीन को अटैच कर दिया था जिसकी सोमवार को पटवारखाने में नीलामी रखी गई थी।
विज्ञापन

--कोट--
तकनीकी कारणों की वजह से संपत्ति की नीलामी नहीं हो पाई। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा।
राजीव पराशर, डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें