फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीलपुर। कोतवाली क्षेत्र के बंदीकला गांव में शुक्रवार की सुबह दस बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहसुनी के एक दूसरे से भिड़ गए। विवाद में दो पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। विवाद को बढ़ते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बंदीकला निवासी अंबिका प्रसाद और गौतम प्रसाद के बीच कई माह से जमीनी विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को सुबह इसी बात को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षा में कहासुनी के बाद फसाद शुरू हो गया। विवाद में दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलना शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। विवाद में एक पक्ष से गौतम 45, पप्पू 40,संतोष 32 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से अबिंका 52 वर्ष,यशवंत 25 वर्ष बुरी तरह घायल हो गए।इन सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छान बीन में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें