फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग हादसें में चार घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी सतीश (15) पुत्र रामलाल रविवार की देर रात करीब 11 बजे अपने साथी रमऊपुर निवासी नवनीत 16 पुत्र लोढा के साथ बाइक से मधुबन जा रहा था। अभी वह बौला पुल के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। जहां दोनों सवार घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना जजौली गांव के समीप हुई, जहां रात सवा 11 बजे के करीब पिकअप और बाइक की आमने- सामने कि टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार जितेंद्र (40) पुत्र मुन्ना घायल हो गया। वहीं तीसरी घटना मधुबन -मझवारा शहीद मार्ग स्थित परशुपुर के समीप सियार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार सोनू (30 ) पुत्र हरिहर घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने चारों घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें