फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में पति और ननद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी राजपूत नगर निवासी 30 वर्षीया एक महिला की बुधवार को संदिग्ध मामले में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ननद के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को मृतका के पति और ननदको गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जहां अदालत से दोनों को जेल भेज दिया गया । मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए मार डालने का आरोप लगाया है। ससृराल वाले मायके वालों से बात करने पर ज्योति के साथ मारपीट करते थे। परिवालों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसे फांसी पर लटकाकर आत्महतया का रूप देने की कोशिश किया था।
विज्ञापन

बता दें शहर कोतवाली क्षेत्र के यूनियन बैंक भीटी के निकट राजपूत नगर निवासी ज्योति पत्नी सुजीत जायसवाल की शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया था। ससुराल वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका का शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में ससुराल वालों के दावों के उलट गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम करते समय मृतका के अंत:वस्त्रों में उसकी मोबाइल पाई गई, जिसे शव को पंचनामा के बाद सील करने से पहले पुलिस नहीं देख पाई थी। उसे पोस्टमार्टम करते समय डाक्टर ने देखा और एक पुलिस अधिकारी को सूचना दिया। पुलिस अधिकारी के निर्देश पर वह मोबाइल पुलिस को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में मृतका के पिता रसड़ा निवासी विजय शंकर जायसवाल ने ज्योति के पति सुजीत और भीटी के ही बाड़ी कोट की निवासी ननद ऊषा जायसवाल गु्ड्डू को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि अपनी जमीन को बेटी कनी सास बेंच रही थी उसका भी विरोध ज्योति करती थी। इसे लेकर और दहेज के लिए उसकी बेटी करती थी। इसे लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और 20 फरवरी को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि अगर मोबाइल मिली होगी तो वह मृतका के कपडों और अन्य साक्ष्यों के साथ पोटली में सीलकर सुरक्षित की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें