मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने परदहां रेलवे क्रासिंग से रविवार की रात एक व्यक्ति को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी बाइक भी बरामद कर लिया। पुलिस की मुहिम के दौरान एक चोर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल के निर्देश पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने परदहां मिल के पास रेलवे क्रासिंग पर दबिश दिया। वहां पर एक युवक संदिग्धावस्था में दिखा। पुलिस ने उससे पूछताछ किया तो वह ख्वाजाजहांपुर निवासी अनिल निकला। पुलिस के मांगने पर वह बाइक का कागज नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह बाइक चोरी की है उसने एक और चोरी की बाइक की जानकारी भी पुलिस को दिया। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया। पुलिस ने अनिल का चालान कर दिया।