मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। जहां सोमवार को चालान कर जेल भेज दिया।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया चौकी निरीक्षक रविवार की रात 11 बजे नदवासराय जीयनपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर इटौरा चौबेपुर गांव निवासी रामटहल और कुचहरा गांव निवासी अमरेंद्र चौहान आते हुए दिखे। चेकिंग के दौरान युवकों द्वारा बाइक के कागजात न दिखा पाए। शक होने पर पुलिस ने जब जांच कि तो पता चला कि बाइक चोरी की है। जहां वाहन स्वामी ने कुछ दिन पहले ही इस संबंध में सरायलंखसी थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। ब्यूरो