सरायलंखसी थाना क्षेत्र के वाराणसी-भटनी रेलमार्ग स्थित सुवराबोझ गांव के सामने रेलवे लाइन पर सोमवार की सुबह करीब 9 बजे एक 35 वर्षीय युवक ने दादर एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर जीआरपी और सरायलंखसी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ब्यूरो