थाना क्षेत्र के मिर्जापुर दुलमपट्टी गांव में मंगलवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। विवाद में तीन लोगों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पांच लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।
मिर्जापुर दुलमपट्टी गांव निवासी जितेंद्र राम पुत्र बनारसी राम और गांव के ही मुसाफिर राम पुत्र जगपत राम की जमीन अगल-बगल में है। मंगलवार की रात आठ बजे जितेंद्र राम पुत्र बनारसी राम अपनी जमीन पर मुसाफिर राम की जमीन से सटे दीवार खड़ी कर रहा था । जिसे मुसाफिर राम ने अपनी जमीन बता कर रोकने का प्रयास किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने पर विवाद बढ़ गया ओर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। विवाद में एक पक्ष से जितेंद्र राम 32, बदामी 45 पत्नी नंदलाल राम, विशाल 19 पुत्र हरिवंश राम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर मुसाफिर राम सहित पांच लोगों को खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मुसाफिर राम को गिरफ्तार कर लिया। उधर दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर आदि नहीं दी गई थी।