मधुबन थाना पुलिस ने सोमवार को गत दिवस दीपन यादव की हत्या के बाद चक्काजाम तथा अभद्रता करने वाले 10 लोगों के विरुद्ध माहौल बिगाड़ने एवं धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। उधर मुकदमा दर्ज होने से आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बताते चले कि मधुबन थाना क्षेत्र के मित्तुपुर बंधे पर गत 9 जून को दीपन यादव और उसके साथी पर बाइक सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें दीपन की मौके पर मौत हो गई थी। दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से नाराज लोगों ने मधुबन थाना गेट के सामने चक्का जाम हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। उस दौरान जाम में आने-जाने को लेकर जामकर्ताओ का राहगीरों के साथ-साथ पुलिस के जवानों से भी जमकर नोक झोक हुई थी। जहां बाद में तत्तकालीन एसडीएम निरंकार सिंह की आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ था। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने माहौल बिगाड़ने एवं धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में राजकुमार, रमेश, गुड्डू सहित 10 नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। उधर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।