फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने को लेकर भिड़े घराती बाराती

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर मौजूद एक प्लाजा में गुरुवार की रात आई बारात में घराती और बराती के बीच खाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर घराती और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दुल्हन के भाई सहित कई लोग घायल हुए। घटना के दौरान गाजीपुर तिराहे पर हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने लाई। जहां उनमें समझौता कराया। इसके बाद शादी की रस्म अदा हुई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की माने तो कन्या पक्ष मूलरुप से गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के रहने वाले है। जबकि वर पक्ष सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कांझा गांव के निवासी थे। कन्या पक्ष गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा को शादी के लिए बुक कराया था। ऐसे में शादी की रस्म प्लाजा से अदा की जा रही थी। रात को 11बजे के करीब विवाद के बाद घराती और बाराती आपस में मारपीट कर लिए। पुलिस के अनुसार बरातियों ने खाना परोसने वाले से खाना लगाने को कहा। जिस पर उसने खाना खत्म होने की बात कर दी। बस इसी पर मामला बढ़ गया। सभी लोग मामले को सुलझाने की बजाय घराती युवक पर हमला बोल दिए। यह देख घराती भी हमलावरों पर टूट पड़े। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने गई। इस दौरान सूचना मिलने पर कांझा गांव निवासी और भाजपा नेता गनेश सिंह मौके पर पहुंचे। गनेश सिंह की अगुआई और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हुआ। इसके बाद देर रात को विवाह की रस्म अदा की जा सकी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के समझौता करने पर हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें