फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चिरैयाकोट। याहियांचक स्थित आजमगढ़ -गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक अनियंत्रित पिकअप लोडर चालक ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी रामदुलारे गुप्ता (40) पुत्र बदन साहू मंगलवार दोपहर करीब एक बजे साइकिल से याहियांचक गांव किसी कार्य से आया हुआ था। वापस जाने के लिए वह सड़क पार कर ही रहा था कि तभी चिरैयाकोट की तरफ से आ रहे अनियंत्रित पिकअप लोडर की चपेट में आने से रामदुलारे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेने के साथ घायल अधेड़ को रानीपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालात देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें