फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों से लिए नमूने, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन की तरफ से सदर एसडीएम के निर्देशन पर गुरुवार को नगर में मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने पांच दुकानों से मिठाई का सैंपल लेने के साथ दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चेकिंग अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने नगर के आजमगढ़ मोड़ स्थित राजवती मिष्ठान प्रतिष्ठान पर पहुंची। जहां टीम द्वारा खोवा का सैंपल लिया। इसीक्रम में टीम छप्पन भोग तथा चंद्र ज्योति मिष्ठान प्रतिष्ठान से खोवा का नमूना लिया। वहीं सिंधी बाजार स्थित माखन भोग से छेना का मिठाई तथा गाजीपुर तिराहा शाही मिठास से रंगीन पेड़ा का सैंपल लेने की कार्रवाई की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि गंदगी तथा अव्यवस्था के चलते छप्पन भोग के साथ दो मिष्ठान के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी को तीन दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडेय तथा रामानंद आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें