फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मशीन में फंसकर मजदूर की मौत, शव को फेका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के काठतरांव ग्राम पंचायत के जूड़नपुर गांव में सोमवार की देर शाम को ट्रैक्टर से चलने वाली चारा मशीन से पुआल काटते समय 21 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। मशीन में उसके दोनों हाथ और सिर फंसकर पिस गए थे। जिससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया। मशीन मालिक ने मृत मजदूर के शव को बोरे में भरकर एक किलोमीटर दूर स्थित एक बगीचे में फेंक कर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक बलिया जिले के उभांव थाने के डीह की सरिया गांव निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति ट्रैक्टर से चलने वाली चारा मशीन लेकर गांवों में घूमकर लोगों के पुआल काटकर पशुओं के लिए चारा बनाने का काम करता है। वह शाम को जूड़नपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर आया। पुआल के एक ढेर को चारा मशीन से काटकर मजदूरी तय करने के बाद मशीन मालिक अपने साथ लाए उभावं थाने के डीह की सरयां गांव निवासी मजदूर राजेश कुमार भारती(21) पुत्र वसंत से कटवाने लगा। ग्रामीणों के अनुसार चारा काटते समय राजेश के दोनों हाथ मशीन में फंस गए और कुछ ही पलों में उसका सिर भी मशीन के अंदर खिंच गया और जब तक मालिक ट्रैक्टर बंद करता, तब तक राजेश की दोनों बाहें और सिर मशीन में पिसकर टुकड़ों में विभक्त हो गया। घटना से घबराए मशीन मालिक ने आनन -फानन में मृत मजदूर के शव को बोरे में भराकर वहां से भाग निकला। लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर उसने एक बगीचे में शव को फेंक दिया और मशीन वहीं पर छोड़ कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। गांव के कुछ लोगों ने मशीन मालिक की हरकत को देख लिया था। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि ग्राम प्रधान की सूचना पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें