घोसी। कोतवाली क्षेत्र के नदवल उसुरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद के साथ मारपीट की घटना में गंभीररूप से घायल हुए अधेड़ की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान और मृतक के भाई शिवमुनि राजभर की तहरीर पर गांव के चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवल उसुरा गांव निवासी मृतक पंजाबी और भीम राजभर के बीच पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें पंजाबी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। गुरुवार को गंभीर चोट लगने के चलते उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में आपसी रंजिश को लेकर आठ मई की शाम पांच बजे मारपीट हो गई थी। सूचना पाकर घोसी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पूर्व ग्राम प्रधान एवं मृतक के भाई शिवमुनि राजभर की तहरीर पर गांव के भीम, डब्लू राजकुमार, राजू और मुलायम पुत्र राजपति राजभर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।