फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बीच पहुंची बालिका को पटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरया गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान घायल हुई दुधमुंही बच्ची की मौके पर मौत हो गई। समाचार लिखे जाने की दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर नहीं दिया था।
विज्ञापन

मुहम्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरया गांव निवासी छोटू यादव और गांव के बालकरण यादव में पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की शाम दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बालकरन की छह माह की पोती रिया पुत्री सुनील खेलते-खेलते वहां पहुंच गई। बालकरने के अनुसार उसकी पोती रिया को विरोधी खेमे के एक व्यक्ति ने जमीन पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जहां कुछ देेर बाद उसकी मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें