फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटकती मिली वृद्ध की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाह इब्राहिमाबाद। मधुबन थाना क्षेत्र के गोबरीडीह गांव में वृद्ध की शुक्रवार की सुबह पेड़ पर लटकती लाश बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के गोबरीडीह गांव निवासी गौरी शंकर (65) पुत्र बहाल का शव शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के मुख्य मार्ग सिपाह-वनपोखरा मार्ग के पास पाकड़ के पेड़ से लटकता मिला। गांव से स्कूल जा रहे कुछ बच्चों ने पेड़ से लटकते शव को देखकर गांव के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना को लेकर गांव के लोगों का कहना है कि गुरुवार की शाम को मधुबन पुलिस ने मृतक को किसी मामले में थाने में बुलाया था। मधुबन एसओ नीरज पाठक ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें