घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बेलासुल्तानपुर गांव में बुधवार को श्रावस्ती माडल के तहत सड़क व खेत से हटाये गये अतिक्रमण को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दो लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया। इसको लेकर गांव के रामप्रकाश राय व अंजनी राय ने गांव के पांच लोगों के मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेला सुल्तानपुर गांव निवासी रामप्रकाश राय पुत्र मुक्तिनाथ राय ने बताया कि उसके चचेरे भाई राकेश राय पुत्र महाप्रसाद राय का बुधवार को चक पर से श्रावस्ती माडल के तहत अतिक्रमण हटाया गया था । इसी बात से नराज होकर गुरुवार को गांव से बाहर जाते समय उसका रास्ता रोककर शिवदत्त पुत्र गौरी , अविनाश उर्फ पप्पू पुत्र शंभू प्रसाद ने रोक कर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने पास में पड़े डंडे से उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
उधर इसी मामले में इसी पक्ष के अंजनी राय पुत्र स्वर्गीय योगेंद्र राय ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 11जुलाई की प्रात: काल साढ़े नौ बजे ट्यूबेल से घर आ रहा था कि हरिजन बस्ती के पास शंभू पुत्र गौरी , अविनाश उर्फ पप्पू पुत्र शंभू एवं मनोज व महेंद्र पुत्रगण शिवदत्त ने गाली गुप्ता देते हुए मारपीट कर घायल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस इस संबंध में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही हैं।