फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बीमार कैदी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद एक कैदी की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला कारागार अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लगातार उल्टी होने को लेकर उसे किसी विषाक्त पदार्थ के खाने की आशंका जताई जा रही थी हालांकि जेल प्रशासन ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मुहम्मदाबाद गोहना के देवरिया अमन कुमार राजभर छेड़खानी के मामले में जिला कारागार में बंद है। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बार-बार उल्टी करने लगा तो जेल से लेकर अस्पताल तक उसके विषाक्त पदार्थ खाने की अटकलें सुनाई देने लगी। इस संबंध में डिप्टी जेलर मृत्युंजय त्रिपाठी का कहना है कि कैदी की तबीयत पहले से खराब होने के चलते उसका इलाज चल रहा था। बीच में सही भी हो गया था लेकिन कुछ दिनों से उसे दर्द की शिकायत थी। मंगलवार को उल्टी शुरू होने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें