फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में पकड़ा भैंसों से भरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट पुलिस ने सोमवार रात पंजपीरी के पास नाके के दौरान भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भैंसों को भरकर हिमाचल से बाहर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने सोमवार रात पंजपीरी के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान आधी रात के समय एक यूपी नंबर का ट्रक बिलासपुर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जब ट्रक की तलाशी ली तो अंदर भैंसें मिलीं। भैंसें ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश पराशर ने बताया कि ट्रक में आठ भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा था। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें