रोडवेज की टक्कर से महिला घायल, रेफर
ोडवेज की टक्कर से महिला घायल, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बढुआगोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के फातिमा मोड़ पर बुधवार की शाम एक महिला को सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी ज्योति 38 पुत्री श्यामलाल को बुधवार को किसी काम से फातिमा मोड़ पर आई हुई थी। जहां सड़क पार करते समय विपरित दिशा से आ रहे एक रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।