फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन हाजिर सिपाही, बेच रहा है अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी चौकी पर पूर्व में आरक्षी के पद पर तैनात गोपाल यादव के बाइक की डिकी से आठ शीशी देशी शराब बरामद होने पर पुलिस ने उसकी बाइक को सीजकर उनके विरूद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। सिपाही पर लक्ष्मीनगर चौराहे पर खुले आम शराब पीने और बेचने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत के लक्ष्मीनगर चौराहे पर पुलिस ने देर रात एक पुलिस कर्मी को बाइक से शराब बेचते पकड़ा। सिपाही गोपाल यादव वर्ष 2015 में अदरी पुलिस चौकी पर तैनात था। इस दौरान वह बिना सूचना और अनुमति के छह माह तक फरार रहा। इसके चलते उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। तब से सिपाही लाइन हाजिर चल रहा है। पुलिस के अनुसार सिपाही अपने कमरे के पास अवैध तरीके से शराब बेच रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ ली। इस दौरान सिपाही तो फरार हो गया, लेकिन उसके बाइक की डिकी से आठ शीशी शराब बरामद हुई। चौकी प्रभारी अदरी चंद्रभूषण पांडेय ने सिपाही की बाइक को सीज कर दिया। साथ ही उसके विरूद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सिपाही गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र का निवासी है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह विक्की की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें