फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्टा संचालक का अपरहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित ईट भठ्ठे से बुधवार की शाम भट्टा संचालक को दो वाहनों में आए लोगों ने उसे जबरन बैठाकर निकल गए। अचानक इस घटना से सहमें मौजूद मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी। उधर अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस मामले के पीछे लेनदेन होना बता रही है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी राहुल उर्फ गुड्डन पुत्र उमाशंकर पहले भठ्ठा मिस्त्री के साथ मेठ का कार्य करते थे। वर्तमान में राहुल अपने एक रिश्तेदार का मखदुमपुर गांव स्थित ईट भट्टा का देखरेख करता है। बुधवार को वह शाम करीब पांच बजे एक मजदूर की दवा कराकर जब भट्टा पर पहुंचा था। तभी दो स्कार्पियों में 8 की संख्या में लोग पहुंचे और राहुल को जबरदस्ती अपने साथ एक वाहन में जबरदस्ती बैठाकर निकल गए। भट्टा संचालक को दिनदहाड़े ले जाने की जानकारी मजदूरों ने परिजनों को दी। जिस पर गायब भट्टा संचालक का छोटा भाई सतेंद्र कोतवाली पहुंचकर इस मामले की जानकारी पुलिस को दिया। घटना के बाद मौके पर खुद कोतवाली पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। कोतवाल बीडी पांडेय ने बताया कि इसके पीछे लेनदेन का मामला हो सकता है, फिरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें