मऊ। सदर एसडीएम ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बरपुर चौराहा स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से एक ओवरलोड लाल बालू भरे ट्रक का चालान कर दिया। ट्रक को सरायलंखसी थाने में खड़ा कर दिया गया है।
शुक्रवार की सुबह सदर एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर बरपुर चौराहा की तरफ से निकल रही थीं। उन्होेंने संगीत पैलेस के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास बिहार से आए लाल बालू से भरे ओवरलोड ट्रक को पकड़ा। सरकार के लाख प्रयास एवं स्थानीय प्रशासन के दावों के बावजूद क्षेत्र में ओवरलोडिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। नगर में बालू से भरे ओवरलोड ट्रक की धमाचौकड़ी शुरू हो जाती है। जिस वजह से मुख्य मार्ग से होकर निकलना मुश्किल होता है।