मऊ। बेसिक शिक्षा अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बड़राव ब्लाक के दादनपुर अनुपुर पिडुसुई गांव स्थित शिव बाबा बालिका जूनियर हाईस्कूल में चार शिक्षिकाओं की फर्जी नियुक्ति के मामले में बीएसए ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी किया। आदेश में विद्यालय प्रबंधक के साथ बेसिक कार्यालय में तैनात लिपिक महेंद्र के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी बडराव को दिया गया। फिलहाल खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि उन्हे अभी रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश नहीं मिला है, आदेश मिलने पर वो तत्काल एफआईआर दर्ज कराएंगे।
बताते चले वर्ष 2005 में कूट रचित करके बड़राव ब्लाक के दादनपुर अनुपुर पिडुसुई गांव स्थित शिव बाबा बालिका जूनियर हाईस्कूल में मीना कुमारी, किरन कुमारी, शोभा यादव,रेनू राय की नियुक्ति की गईथी। इस मामले में शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त आजमगढ़ ने मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा को जांच सौपा था। एडी बेसिक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था।जांच में तत्कालीन लिपिक महेंद्र ने कुटरचित दस्तावेजो में बेसिक शिक्षा अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर ब नाकर नियुक्ति का अनुमोदन कर दिया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति के फर्जी एंव कूटरचित साक्ष्य मिलने पर पहले तो चारो शिक्षिकाओं को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। साथ ही इस फजीऱवाड़ा में शामिल विद्यालय के प्रबंधक और साजिश में शामिल तत्कालीन लिपिक महेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के बाद भी संबंधित के विरूद्घ एफआईआर दर्ज नही कराया जा सका है। बेसिक शिक्षाधिकारी ओपी तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी बड़राव ब्लाक को दिया गया है। जल्द की रिपोर्ट दर्ज होगी। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी बड़राव माधवेंद्र पांडेय का कहना है कि शिव बाबा बालिका जूनियर हाईस्कूल में फर्जी नियुक्ति के मामले में विद्यालय के प्रबंधक तथा लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश मिला है। लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से साक्ष्य उपलब्ध नही कराया जा सका है। साक्ष्य मिलते ही संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।