थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर सड़क पार कर रहा 13 वर्षीय किशोर गुरुवार की शाम 6 बजे बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराने के साथ बाइक सवार को हिरासत में लिया हे।
थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी मेराज 13 पुत्र मुमताज गुरुवार की शाम अपने पिता के साथ बाजार आया हुआ था। बाजार के दूसरी साइड जाने के लिए मेराज सड़क पार कर रहा था कि आजमगढ़ से गाजीपुर की तरफ जा रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।