फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक से घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का हुआ शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। कर्नाटक से कमाकर घर लौट रहे एक युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। बेहोशी के हालात में यात्रियों की सूचना इंदारा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे स्टेशन पर उतारा और सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराने के साथ उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, मधुबन कोतवाली क्षेत्र के दुबारी नई गांव निवासी मनीष साहनी 22 पुत्र भिखारी साहनी कर्नाटक में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से वह ट्रेन में सवार होकर घर के लिए आ रहा था। इसी बीच जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बना लिया और उसके पास रखा सामान लेकर गायब हो गए। मऊ स्टेशन पर बेहोशी की हालात देखते हुए यात्रियों ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। जहां इंदारा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने बेहोशी हालात में उतारा। ओर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक के पास से मिले मोबाइल से उसके परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई। युवक की हालात नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें