मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी एक महिला ने गांव के एक परिवार के 6 लोगों पर अपनी मॉ को जलाकर मार डालने की कोशिश का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज न होने पर महिला ने बीते 14 मार्च को डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाया था। जहां डीएम ने संबंधित थाना अधिकारी को जांच कर मामले की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बावजूूद पीड़िता के शिकायत पर अभी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेलौंझा निवासी ललिता सिंह ने आरोप लगाया था कि कोपागंज थाना के कोपाकोहना निवासी उसकी बुर्जुग मॉ गीता देवी को घर में अकेले पाकर पड़ोस में रहने वाले 6 लोगों ने उसे जलाकर मार डालने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी मॉ को मारने के लिए गैस को खुला छोड़कर माचीस जला दिया। जिससे उसकी मॉ गंभीर रूप से झुलस गई। जहां उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। महिला ने बताया कि घटना के समय उसके पिता घर से बाहर थे, वहीं उसका भाई काम के सिलसिले में गांव से बाहर था। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि उसकी मॉ अपने साथ हुए वाकए को लेकर आरोपियों के विरुद्ध बयान देना चाहती है, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला ने बताया कि 14 मार्च को डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई थी। जहां डीएम ने पुलिस को जांच कर मामले में ीकार्रवाई का निर्देश दिया था। बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज न होने की बात कही।