फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला प्रतिबंधित मांस और चमड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर के पास परदेसी मोड़ पर सोमवार की सुबह सड़क के किनारे बोरी में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा फेंका हुआ मिल। बोरे में बंद मांस से खून बहता देख इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गडडा खोदवा कर गड़वा दिया।
विज्ञापन

सुल्तानीपुर गांव के लोग सुबह की सैर पर निकले थे कि एक बोरे में से खून बहता हुुआ देखा। सूचना पर भारी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरे का मुंह खोलवाया तो उसमें प्रतिबंधित जानवर का मांस और चमड़ा भरा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया है लेकिन लोगों ने सवाल उठाया है कि बोरे में प्रतिबंधित मांस और चमडा सड़क के किनारे फेंका जाना इस बात की पुष्टि करता है कि क्षेत्र में प्रतिबंधित जानवरों का वध किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि पुलिस प्रतिबंधित मांस और चमडा ले जाने वालों को जानबूझ कर छोड़ दिया और मांस को निर्जन स्थान पर फेंकवा कर मामला रफा दफा कर दिया। हालांकि इस बारे में सीओ राजकुमार का कहना है कि पुलिस ऐसा करने वालों का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें