फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठे अधेड़ को दिनदहाड़े मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर बैठे अधेड़ को दिनदहाड़े मारी गोली
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गांव रहीसपुर में घर के बाहर बैठे अधेड़ को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली से मुंह के तीन दांत टूट गए। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल के भाई की रंजिश के चलते 2017 में हत्या कर दी गई थी। पुलिस उस एंगल पर भी जांच कर रही है।
रहीसपुर निवासी मोहम्मद इरशाद 50 वर्ष सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर के सामने स्लिप पर बैठकर पड़ोसी इदरीश से बात कर रहे थे। इसी दौरान सफेद अपाची पर सवार दो बदमाश आए और उनके मुंह पर सटाकर गोली मारकर फरार हो गए। गोली चलते ही मौके पर लोग दौड़ पड़े। गोली इरशाद के दांत तोड़ते हुए मुंह में रह गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोग यशोदा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार बताया है। पुलिस ने बताया कि फरवरी 2017 में उनके छोटे भाई फुरकान की रंजिशन हत्या कर दी गई थी। इरशाद के बड़े बेटे नाजिम ने कविनगर थाने में बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। कविनगर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि उन्होंने संजयनगर निवासी राज चेतन त्यागी को षड़यंत्र रचने की धारा में तहरीर दी है। बताया के उनके कहने पर ही हत्या का प्रयास किया है। राज चेतन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 व 27 फरवरी को की दो बेटों की शादी
इरशाद के पांच बेटे नाजिम, आरिफ, आसिफ, शाहरुख, शाहिद हैं। एक बेटी है। इरशाद ने 26 फरवरी को आसिफ और 27 फरवरी को शाहरुख की शादी की थी।

- रंजिश के एंगल पर जांच शुरू
इरशाद के छोटे भाई फुरकान 17 फरवरी 2017 की रात को लापता हुआ था। कविनगर थाने में 21 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। फुरकान पत्थर घिसाई की मशीन और वाहनों की खरीद फरोख्त का काम करता था। फुरकान 17 फरवरी की रात साढ़े सात बजे घर से 1.20 लाख रुपये लेकर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा था। उसका शव मसूरी नहर में मिला था। उस रंजिश को लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें