फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी मांगने पर युवक पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम शहर कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह रूपये के लेनदेन में युवक को चार लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के युसूफपुरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद मिकाइल 45 पुत्र मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि उसने पड़ोसी काजी मोहम्मद को 75 हजार रूपये दिया था। जिसमें काजी मोहम्मद ने 30 हजार रुपया लौटा दिया था। लेकिन बाकी पैसा देने में पड़ोसी आनाकानी कर रहा था। इसको लेकर मिकाइल और उसके पड़ोसी में कई बार विवाद हो चुका था। शुक्रवार को उधार के रूपये देने का बात कहकर उसके पड़ोसी काजी मोहम्मद और उसके साथी केरू पुत्र मकबूल, कैशार पुत्र अकतर हसन तथा निमुरहमान ने मोहम्मद मिकाइल को सूने जगह बुलाया। जहां उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसीबीच एक व्यक्ति ने हमला होते देखकर शोर मचा दिया। जहां आरोपी घायल को छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें