फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में महिला से ठगी करते नजर आए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा बाजार में पूर्वांचल बैंक में गुरुवार को महिला के साथ 36 हजार की ठगी के मामले में एएसएपी शुक्रवार को बैंक पहुंचे। बैंककर्मियों से पूछताछ करने के साथ बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और पेन ड्राइव में दर्ज फुटेज साथ लेते गए। फुटेज में महिला के साथ ठगी करते हुए दो युवक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी गुजराती देवी पत्नी श्रीराम लक्ष्मण गुप्ता गुुरुवार की सुबह 11 बजे 40 हजार रुपए नकद लेकर रतनपुरा बाजार स्थित पूर्वांचल बैंक जमा कराने गई थी। महिला से पर्ची भरने के बहाने दो युवकों ने 40 हजार में 36 हजार रुपए पार कर दिया। महिला को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी कैश कांउटर पर उस समय हुई जब कैशियर ने जमा पर्ची में 40 हजार के बजाए केवल 4 हजार रुपए होने की बात बताई। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी थी।
शुक्रवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव एसओ केएन त्रिपाठी के साथ बैंक पहुंचे। जहां सीसीटीवी कैमरे में गुरुवार को हुए घटना के समय की फुटेज की जांच की, जिसमें दो युवक महिला से बातचीत करते हुए और जमा पर्ची भरते नजर आए। वहीं एएसपी फुटेज को पेन ड्राइव में सुरक्षित कर अपने साथ लेते गए। बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें