फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्दाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को निवर्तमान जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव के अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में सपा नेताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कोरोना से प्रदेश की जनता के बचाव में पूरी तरह से अक्षम बताया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में लोगों की जान बचाने के लिए सबसे कारगर 108 एंबुलेंस और 102 को सरकार ने पूरी तरह से विफल कर दिया है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है । आए दिन लूट, हत्या, चोरी ,डकैती, बलात्कार की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं । पुलिस प्रशासन निरंकुश हो चुका है। कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार चाहे जितना भी ढिंढोरा पीट रही है हालत है कि कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए निजी विद्यालयों और निजी चिकित्सालयों को जबरदस्ती केंद्र बनाकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है।
कहा कि राजधानी लखनऊ में प्रदेश के कई मंत्री अफसर और सत्ता में बैठे अन्य जिम्मेदार कोरोना का शिकार हो गए हैं। लेकिन सरकार के पास बचाव का कोई उपाय नहीं है। श्री यादव ने कहा कि लखनऊ में एसपीजीआई, केजीएमसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा के लिए कोई खास सुविधा नहीं है। इसी तरह पूरे प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश में ही अकेले 125000 के आसपास कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा पहुंच चुका है हजारों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद्यान्न वितरण भी माफियाओं के भेंट चढ़ गया है लेकिन सरकार अपने कार्यों की झूठी प्रशंसा कर रही है। इस दौरान प्रमुख रुप से मीडिया प्रभारी अम्मान अहमद, रामशब्द यादव, अशोक गौतम, हरिनाथ प्रसाद, मन्नान, अजीत यादव प्रेमचंद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश यादव, खुर्शीद अहमद, अमीरुल्लाह खान, कुद्दुस अंसारी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें