युवा कांग्रेसजनों ने लगाई आजादी के अंदोलनों की चित्र प्रदर्शनी
मऊ। मेरी आजादी मेरा अभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को तीसरे दिन यूथ कांग्रेस के तत्वधान में कलेक्ट्रेट परिसर में युवा कांग्रेस जनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. झारखंडे राय की प्रतिमा के पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी लगाया। चित्र प्रदर्शनी में आजाद हिंद फौज, असहयोग आंदोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन, जलियांवाला बाग हत्याकांड, होम रूल आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह, व भगत सिंह राजगुरु, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त के फांसी के दृश्य, काकोरी कांड आदि तमाम प्रमुख आंदोलनों की झांकियां प्रदर्शित की गई। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सावंत सिंह ने कहा कि जातिवादी राजनीति के कारण आज समाज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को लोग भूलते जा रहे हैं। उन्हें स्मरण और सम्मान दिलाने के लिए युवा कांग्रेस की यह एक शानदार पहल है। इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के जिला संयोजक गौरव कुमार राय, विधानसभा अध्यक्ष विजय प्रकाश सिंह, प्रिंस कुमार, कल्लू सिंह, चंद्रजीत चौहान, प्रभात शर्मा, विशाल आदि उपस्थित रहे।